अफगान शरणार्थियों ने पेशावर में लगाए पाक विरोधी नारे, 31 हुए गिरफ्तार

By: Ankur Fri, 20 Aug 2021 3:50:34

अफगान शरणार्थियों ने पेशावर में लगाए पाक विरोधी नारे, 31 हुए गिरफ्तार

बुधवार देर रात पाकिस्तान के पेशावर में कुछ अफगान शरणार्थियों ने अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पाक विरोधी नारे लगे और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त भी किया। इस मामले में 31 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। विश्वविद्यालय सड़क पर एक अन्य प्रदर्शन में शामिल 23 अफगान शरणार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे अफगानों पर प्रांत में नस्ल, जातीयता और संस्कृति के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है।

प्रदर्शनकारियों ने हयाताबाद के बाब-ए-पेशावर में विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क को बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी पुलिस कर्मियों पर पथराव कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पाक पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और पाकिस्तान की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस भीड़ को खदेड़ने के लिए घटनास्थल गई जहां प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े :

# तालिबान की जीत के बाद आतंकवाद के पैर पसारने का खतरा बढ़ा, अलकायदा ने दी अफगानिस्तान जीतने की बधाई

# उत्तराखंड : मुखबिर की सूचना पर हुआ अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाऐं और दो पुरुष गिरफ्तार

# हिमाचल : बगीचे में काम कर रहे मजदूरों में हुआ झगड़ा, कर दी गई कामगार की हत्या

# ट्रैफिक पुलिस की चौकाने वाली कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी बाइक को क्रेन ने सवार सहित उठाया

# उत्तरप्रदेश : शादी का झांसा देकर पांच साल तक बनाता रहा युवती से संबंध, फिर की किसी और से शादी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com